Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड क्या आपने कभी वॉटर एप्पल खाए हैं? अगर नहीं तो आज से...

क्या आपने कभी वॉटर एप्पल खाए हैं? अगर नहीं तो आज से खाना शुरू कर दें, शरीर को मिलेंगे ये 6 फायदे

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने की जरूरत होती है। सेब, केला, अमरूद और अंगूर जैसे फलों का सेवन तो हर कोई करता देखा जाता है. आप ज्यादातर फलों के फायदों के बारे में भी भलिभांति जानते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी वॉटर एप्पल का नाम सुना है या कभी इस करिश्माई फल का सेवन किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस फल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप वॉटर एप्पल का सेवन करना भी शुरू कर देंगे।

वॉटर एप्पल एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में ज्यादातर देखा जाता है. यह फल भारत के भी कुछ राज्यों जैसे- केरल और आंध्र प्रदेश में भी पाया जाता है। आइए जानते हैं आपको वॉटर एप्पल क्यों खाना चाहिए।

वॉटर एप्पल क्यों फायदेमंद

1. बॉडी को रखता है हाइड्रेट: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी देखी जाती है और डिहाइड्रेशन हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप वॉटर एप्पल का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: वॉटर एप्पल गैलिक एसिड, टैनिन और क्वेरसेटिन जैसे स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को भी कम करता है।

3. वजन घटाना: वॉटर एप्पल का सेवन करके आप अपने बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे वक्त तक भरे रखने का काम करता है। इससे आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होगी और आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे।

4. डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वॉटर एप्पल बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पॉवरफुल एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जिसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। बायोएक्टिव क्रिस्टलीय अल्कलॉइड जंबोसिन वॉटर एप्पल में मौजूद होता है। ये स्टार्च को शुगर में तब्दील होने से रोकता है। यही वजह है कि वॉटर एप्पल खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।

5. दिल के स्वास्थ्य में सुधार: वॉटर एप्पल में पोटेशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। यही वजह है कि इसे खाने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments