Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड देश के लिए प्राण-न्‍यौछावर करने वाले वीरों के सम्‍मान में 21 दिन...

देश के लिए प्राण-न्‍यौछावर करने वाले वीरों के सम्‍मान में 21 दिन का राष्ट्रव्यापी मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू

देश के लिए प्राण-न्‍यौछावर करने वाले वीरों के सम्‍मान में 21 दिन का राष्ट्रव्यापी मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू। यह अभियान इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। इसके तहत देश भर में राज्यों, गांवों और ब्लॉक स्तर के साथ-साथ स्थानीय शहरी निकायों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षाबलों को समर्पित स्मारक पट्टिकाएं या शिलाफलकम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वीरों के सम्मान में पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन और वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की घोषणा की थी। अभियान के हिस्से के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षाबलों को समर्पित जो स्मारक पट्टिकाएं लगाई जाएंगी उनमें प्रधानमंत्री का संदेश होगा और उस क्षेत्र से संबंधित शहीद सेनानियों के नाम भी अंकित होंगे।

अभियान के तहत एक ‘अमृत कलश यात्रा’ भी निकाली जाएगी, जिसमें दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए सात हजार पांच सौ कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लाई जाएगी। यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। यह अभियान 12 मार्च, 2021 को शुरू हुए आज़ादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। आज़ादी का अमृत महोत्सव में व्यापक सार्वजनिक भागीदारी देखी गई। इस अवधि में देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments