Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय राम मंदिर के उद्घाटन की निकाली गई तारीख, पीएम मोदी को भेजी...

राम मंदिर के उद्घाटन की निकाली गई तारीख, पीएम मोदी को भेजी गई मुहूर्त की तिथि

लखनऊ- यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अभी चल रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि, रामलला के मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया गया है। इस दिन रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया जाएगा। ऐसे में मंदिर के उद्घाटन के लिए तीन तारीखे निकाली गई है। इस दिन देशभर के प्रमुख 25000 संतो- महंतों को बुलाने की योजना भी रखी गई है जिसमें बनवासी संत, बाल्मीकि, रविदास, कबीरपंथी, नानक पंथी, स्वामी नारायण, नाथ परंपरा और वैष्णव सन्यासी सहित भारतीय परंपराओं के संतो को शामिल किया जाएगा।

इसी कड़ी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी कहते हैं कि, जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर का उद्घाटन अवश्य हो जाएगा ज्योतिष चार्जर के अनुसार 21 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर उद्घाटन की तिथि का चयन होगा। साथ ही ये तिथियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई है। प्रधानमंत्री उद्घाटन की तारीखों का चयन करेंगे ताकि राम मंदिर उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, उद्घाटन के दिन के लिए निश्चित हुआ है कि मुख्य कार्यक्रम में केवल साधु संत महात्मा जी उपस्थित रहेंगे मुख्य कार्यक्रम संक्षिप्त होगा मंदिर में प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय और विश्व के लिए औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साधु-संतों के दर्शन होने के बाद सभी लोगों के लिए मंदिर को खोल आ जाएगा। स्वामी गोविंद गिरी आगे कहते हैं कि, राम मंदिर उद्घाटन के समय देश में अयोध्या का माहौल बने इसके लिए प्रतिष्ठा से 7 दिन पहले पूरे देश से आहान किया जाएगा कि लोग राम लीला, राम कथा के साथ अनेक प्रकार के उत्सव का आयोजन करें।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments