Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे भी जानेंगे राज्य आंदोलन का...

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे भी जानेंगे राज्य आंदोलन का इतिहास, विरासत नाम से पुस्तक होगी तैयार

देहरादून- प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र अब न सिर्फ राज्य आंदोलन का इतिहास बल्कि राज्य के प्रमुख त्योहार, मेले और उत्सवों के बारे में भी पढ़ेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग की ओर से विरासत नाम से पुस्तक तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जानकारी मांगी गई है।

शिक्षा मंत्री के मुताबिक छात्र-छात्राओं को स्थानीय बोली, भाषा की जानकारी के लिए प्राथमिक स्तर पर उन्हें गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी में पढ़ाया जा रहा है। एससीईआरटी की ओर से कक्षा से तीन तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं।

जबकि माध्यमिक स्तर पर छात्र राज्य के इतिहास, भूगोल, रीति रिवाज, प्रमुख त्योहार, मेले, उत्सव, राज्य आंदोलन के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के लोगों की भूमिका और राज्य के प्रसिद्ध लोगों के बारे में पढ़ेंगे। इसके लिए पुस्तक तैयार की जा रही है। राज्य के सभी डायट इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर एससीईआरटी को देंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा इस पुस्तक को स्कूलों में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में एनईपी की तीसरी वर्षगांठ पर पीएमश्री योजना के तहत देश भर के 6207 स्कूलों के लिए 630 करोड़ रुपये जारी किए। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 141 स्कूलों को पहली किश्त मिली है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments