Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड अब होमगार्ड भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा, अगस्त महीने में होने...

अब होमगार्ड भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा, अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड भर्ती से लागू होगी व्यवस्था

देहरादून- होमगार्ड की भर्ती में अब लिखित परीक्षा के प्रविधान को खत्म कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता में प्राप्त प्राप्तांकों तथा संबंधित श्रेणी के लिए नियत अधिमान अंकों के योग के आधार पर आरक्षण नियमों के तहत अंतिम मैरिट सूची बनाई जाएगी। अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड की भर्ती से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में शासन ने महिला होमगार्ड के 330 पदों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 21 अगस्त तक आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त से दस्तावेजों की जांच और एक सितंबर से फिजिकल शुरू हो जाएगा।

भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में छह जिले और दूसरे चरण में चार जिले शामिल किए जाएंगे। यह पहली बार है जब भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए होमगार्ड के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलोनी ने भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 10 जनपदों में जहां महिला प्लाटून नहीं है वहां 330 पदों (320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर) के लिए भर्ती को स्वीकृति मिली है।

पूर्व में होमगार्ड पुरुष व महिला भर्ती में शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास थी, लेकिन इस बार 10वीं पास है। भर्ती, जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी। समिति में एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जिसमें एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी, जबकि कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में संपन्न होगी। दोनों चरणों के भर्ती के लिए विज्ञापन एक साथ निकाले जाएंगे।

प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर, द्वितीय चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों की भर्ती होगी। तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। एक सितंबर 2023 से प्रथम चरण के जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments