Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय नहीं चलेंगे लोन वसूली के हथकंडे, निर्मला सीतारमण की चेतावनी- लिमिट में...

नहीं चलेंगे लोन वसूली के हथकंडे, निर्मला सीतारमण की चेतावनी- लिमिट में रहें बैंक

नई दिल्ली- लोन वसूली के लिए बैंकों की तरफ से आम आदमी को परेशान करने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे जुड़ी कई शिकायतें मिलने पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बैंकों को ‘लिमिट’ में रहकर काम करने की चेतावनी दी है।

संसद के मानसून सत्र के दौरान जब एक सांसद ने लोन वसूली के लिए बैंकों के आम लोगों को परेशान करने और धमकाने जैसे हथकंडों की ओर ध्यान दिलाया, तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने जवाब में कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। सभी बैंकों को ‘लिमिट’ में रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा,‘मुझे भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं कि कैसे कुछ बैंक लोन वसूली के लिए लोगों के साथ निर्दयी व्यवहार करते हैं। सरकार की ओर से आरबीआई को साफ कह दिया गया है कि वह ऐसे बैंकों को दिशानिर्देश जारी करे। इसमें चाहें सरकारी बैंक हों या प्राइवेट कि लोन की वसूली के लिए उन्हें कठोर कदम नहीं उठाने चाहिए। जब भी लोन की वसूली के लिए आम आदमी को अप्रोच किया जाए, तो ह्यूमैनिटी और सेंसिटिविटी को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आरबीआई के दिशानिर्देश होने के बावजूद कुछ बैंक लोगों से लोन वसूली के लिए जबरदस्ती करने वाले तरीके अपनाते हैं। इसमें धमकाना, घर के बाहर तमाशा करना इत्यादि शामिल है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments