Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय करगिल में लड़े थे मणिपुर में न्यूड घुमाई गई महिला के पति,...

करगिल में लड़े थे मणिपुर में न्यूड घुमाई गई महिला के पति, बोले- घर में बॉर्डर जैसे हालात

इंफाल- मणिपुर में जिन दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई, उनमें से एक के पति कारगिल युद्ध के योद्धा हैं। कारगिल में लड़ाई लडऩे वाले सैनिक ने आज घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसने देश की रक्षा की, लेकिन अपनी पत्नी को अपमानित होने से नहीं बचा सका।

4 मई को घटित इस घटना का बीते बुधवार वीडियो सामने आने के बाद देशभर के लोगों में गुस्से की आग है। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है, चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष।

असम रेजिमेंट के सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में सेवा करने वाले सैनिक ने आगे कहा, मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी था। मैं निराश हूं कि अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका।

मैं दुखी और उदास हूं। सैनिक ने आगे कहा, पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया।

बता दें कि वीडियो सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments