Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति के विवाद में आया नया...

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति के विवाद में आया नया मोड़, ज्योति को मिला जेठानी शुभ्रा का साथ, कहीं ये बड़ी बात 

उत्तर प्रदेश। बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद में रोजाना नई बातें सामने आ रही हैं। अब ज्योति मौर्य को अपनी जेठानी का साथ मिला है। ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने आलोक के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शुभ्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल ज्योति और आलोक की शादी के उस कार्ड को सही बताया है, जिसमें आलोक को ग्राम विकास अधिकारी लिखा गया है।

शुभ्रा ने अपने पति विनोद परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभ्रा ने कहा है कि उनके साथ भी ज्योति मौर्य की तरह धोखाधड़ी की गई है। वह भी आलोक और उसके पूरे परिवार पर मुकदमा कराएंगी। प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं। आलोक ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है।
दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद से यह हाई प्रोफाइल मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर वीडियो और ऑडियो वायरल हुए। इन सबके बीच शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जो ज्योति और आलोक का बताया गया। इस कार्ड में आलोक मौर्य के नाम के नीचे ग्राम विकास अधिकारी लिखा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने इस कार्ड को सही बताया। बता दें कि ज्योति ने अपने पति आलोक के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।
ज्योति मौर्य बोलीं- रील और मीम्स बनाने वालों पर कराएंगी रिपोर्ट-
इधर, सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से कानूनी विवाद के बाद तमाम तरीके के कटाक्ष और सोशल मीडिया पर हमला झेल रहीं सेमीखेड़ा शुगर मिल की जीएम ज्योति मौर्य अब एक्शन के मूड में हैं। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगी।
ज्योति मौर्य को लेकर इन दिनों बहल चरम पर है। देश विदेश की मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। अधिकांश लोग यह मुद्दा बना रहे हैं कि पत्नियों को शादी के बाद न पढ़ाया जाए। वहीं महिलाएं इसे पुरुष सत्ता प्रधान समाज का दकियानूसी विचार बताकर कहीं न कहीं ज्योति मौर्या के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही हैं।
पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी आलोक मौर्य द्वारा दिए गए डायरी के पन्नों को वसूली लिस्ट बताते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है। स्थानीय सेमीखेड़ा शुगर मिल की महाप्रबंधक ज्योति मौर्या इन विवादों से दूर अपनी नौकरी कर रही हैं। वह मीडिया से बात करने से बचती हैं। हालांकि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी जिंदगी पर हमला कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments