Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड बारिश में भीगने के बाद होने लगे खुजली तो फटाफट अपना लें...

बारिश में भीगने के बाद होने लगे खुजली तो फटाफट अपना लें ये उपाय…दूर हो जाएगी समस्या-

गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे पड़ती है तो इसमें हर कोई भीगना पसंद करता है। कुछ लोग इस पल को खूब इंजॉय करते हैं। हालांकि जब पसीने के ऊपर बारिश की बूंदे गिरती है तो इससे खुजली और रैशेज की समस्या हो जाती है। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार लोशन वगैरा लगाने से भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप को भी भीगने के बाद खुजली की समस्या हो रही है तो आप कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। इससे आपको जल्दी राहत आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

नीम का पानी- बारिश में भीगने के बाद आप खुजली से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे खुजली में राहत मिल सकती है। इसके लिए आप 10 से 15 नीम के पत्ते को उबाल लीजिए और इसे ठंडा करके पानी में मिलाकर नहा लीजिए।

नारियल का तेल- नारियल का तेल भी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है यह संक्रमण और खुजली से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है इसके लिए आप नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं इससे स्किन में नमी बरकरार रहेगी और खुजली से भी छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से भी आप को फायदा मिल सकता है। इसमें भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही यह अपने सूदिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे लगाने से जलन में आराम मिल सकता है।

सेब का सिरका- आप सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी खुजली दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं या फिर पानी से नहा लें।
टी ट्री ऑयल-टी ट्री ऑयल में भी मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपको खुजली और रैशेज से छुटकारा दिला सकते हैं। आप तेल को प्रभावित हिस्सों पर कॉटन की मदद से लगाएं। फिर कुछ देर के बाद इसे पानी से धो लें।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments